बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाते हुए तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर ही सवाल उठने लगें, तो लोकतंत्र में सवाल पूछना जरूरी हो जाता है।
अवलेश सिंह ने अपने बयान में कहा, “अब तो लगता है—‘चुनाव आयोग’ का नाम बदलकर ‘भाजपा जिताओ आयोग’ रख देना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग का नाम भले ही चुनाव आयोग है, लेकिन उसकी कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
सपा नेता ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पर जनता और राजनीतिक दलों का भरोसा बेहद महत्वपूर्ण है। यदि किसी संस्था की निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े होते हैं, तो उन सवालों का जवाब और पारदर्शिता जरूरी है।
अवलेश सिंह की यह टिप्पणी चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच सामने आई है। इससे पहले भी सिंह चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर अपनी पार्टी की ओर से बयान दे चुके हैं
![]()


